भारत की वीर महिलाएं दुश्मन पर पड़ रहीं भारी: अनिरुद्धाचार्य

जबलपुर। 6 मई को हुए सिंदूर ऑपरेशन के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी की चर्चा हर तरफ की जा रही है, भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की चर्चा घर-घर में हो रही है, सुप्रीम कोर्ट भी कर्नल सोफिया कुरैशी की सराहना कर चुका है। अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने जबलपुर ग्राम रिमझा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी की जमकर तारीफ कर उन्होंने कहा कि हमारी सेना में जांबाज़ महिलाएं है, भारतीय सेना की वीर महिलाएं भी आज दुश्मन पर भारी पड़ रही हैं जिन पर हमें गर्व है। महाराज ने कहा जवाबी कार्रवाई जरूरी थी आगे उन्होंने कहा कि अगर हम प्लानिंग के साथ काम करें तो पीओके पर कब्जा करना असंभव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहां कि गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिलना चाहिए।

Next Post

कमीशन लेकर सट्टेबाजी करने वाला गिरफ्तार 

Sun May 11 , 2025
जबलपुर। मदनमहल ने कमिशन पर आईपीएल क्रिकेट की सट्टेबाजी करने वाले सटोरिए को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से सट्टे का हिसाब किताब, 3 मोबाइल, 4 हजार 225 रूपये नगद जप्त किए गए। मदनमहल थाना प्रभारी श्रीमति संगीता सिंह ने बताया कि नीरज दौलतानी 31 वर्ष निवासी सुखसागर ब्लू थाना […]

You May Like

मनोरंजन