कमीशन लेकर सट्टेबाजी करने वाला गिरफ्तार 

जबलपुर। मदनमहल ने कमिशन पर आईपीएल क्रिकेट की सट्टेबाजी करने वाले सटोरिए को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से सट्टे का हिसाब किताब, 3 मोबाइल, 4 हजार 225 रूपये नगद जप्त किए गए।

मदनमहल थाना प्रभारी श्रीमति संगीता सिंह ने बताया कि नीरज दौलतानी 31 वर्ष निवासी सुखसागर ब्लू थाना ग्वारीघाट का काफी दिनों से आईपीएल सट्टे का काम कर रहा था। सट्टे का हिसाब किताब करने के लिये मदनमहल चौक के पास पहुंचा था। सूचना पर दबिश देते हुये आमनपुर रोड पर घेराबंदी कर उसे दबोचा गया। तलाशी लेने पर थैले में 3 मोबाइल , एक रजिस्टर, अन्य सामान रखे मिला। रजिस्टर में 15 अप्रैल से 4 मई तक आईपीएल के सट्टा का हिसाब लिखा था। नीरज दौलतानी ने पूछताछ करने पर अपने साथी विजय उर्फ बिज्जू सिंधी द्वारा सट्टा आईडी उपलब्ध कराने और सट्टा खिलाने एवं रन, बाल, ओवर , बेटिंग के हिसाब से पैसे का लेखा जोखा कर विजय उर्फ विज्जू सिंधी, धर्मेन्द्र , पल्लव मिश्रा को सट्टे की कटिंग करना स्वीकार करते हुये साथ में मिलकर आईपीएल क्रिकेट मैचों में लगे पैसे को देना, कमीशन के आधार पर कार्य करना स्वीकार किया, आरोपी धर्मेन्द्र चक्रवर्ती निवासी भानतलैया, पल्लव मिश्रा निवासी चौथापुल, विजय उर्फ विज्जू सिंधी की तलाश जारी है।

Next Post

सीधी पुलिस ने 8 गुमशुदा को ढूंढ़कर परिजनों को किया सुपुर्द

Sun May 11 , 2025
सीधी।सीधी पुलिस ने 8 गुमशुदा को ढूंढ़कर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने 6 नाबालिक तथा 2 बालिक गुमशुदा को दस्तयाब किया। गुमशुदा को राजकोट, रायबरेली, राजस्थान, सिंगरौली तथा जिले के अलग -अलग क्षेत्रों से दस्तयाब किया गया ।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गुमशुदा बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे […]

You May Like

मनोरंजन