सीधी पुलिस ने 8 गुमशुदा को ढूंढ़कर परिजनों को किया सुपुर्द

सीधी।सीधी पुलिस ने 8 गुमशुदा को ढूंढ़कर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने 6 नाबालिक तथा 2 बालिक गुमशुदा को दस्तयाब किया। गुमशुदा को राजकोट, रायबरेली, राजस्थान, सिंगरौली तथा जिले के अलग -अलग क्षेत्रों से दस्तयाब किया गया ।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गुमशुदा बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रवीन्द्र वर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव व समस्त अनुभागों के पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस ने 05 नाबालिक किशोरियों 1 गुम महिला तथा एक नाबालिक किशोर व एक बालिक गुमशुदा समेत 8 लोगो को ढूंढ़कर वैधानिक कार्रवाई पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया है। चौकी प्रभारी खड्डी सउनि नीरज साकेत के नेतृत्व में खड्डी पुलिस नें नाबालिक किशोरी को ढूंढ़कर 1100 किलोमीटर दूर राजकोट गुजरात से दस्तयाब कर सीधी लाई। चौकी खड्डी मे एक परिजन ने लगभग ढाई माह पूर्व रिपोर्ट किया था कि उनकी नाबालिक किशोरी घर से लापता है। आस पड़ोस तथा रिश्तेदारी मे कहीं पता नहीं चल रहा है। रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए खड्डी पुलिस किशोरी का निरंतर पता तलाश करती रही जिसे राजकोट गुजरात से दस्तयाब कर वापस चौकी लाई एवं वैधानिक कार्रवाई पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। समस्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी खड्डी सउनि नीरज साकेत, सउनि रामदास साकेत, आरक्षक रविंद्र सिंह तथा साइबर सेल सीधी से आरक्षक कृष्ण मुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी क्रम में चौकी प्रभारी पथरौला उनि प्रीति वर्मा के नेतृत्व में पथरौला पुलिस ने 10 दिवस पूर्व लापता हुई नाबालिक किशोरी को ढूंढ़कर उत्तरप्रदेश के रायबरेली से दस्तयाब करते हुए चौकी लाई जिसे वैधानिक कार्रवाई पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। समस्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि प्रीती वर्मा, सउनि बीपी वर्मा, आरक्षक संजय पटेल तथा साइबर सेल से आरक्षक कृष्ण मुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। थाना प्रभारी मड़वास उनि केदार परौहा के नेतृत्व में मड़वास पुलिस ने 2 गुम व्यक्तियों को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया है। जिसमें थाना मड़वास में क्रमशः 20 तथा 29 अप्रैल को दो व्यक्तियों ने रिपोर्ट किया था जिसमे एक की पत्नी तथा एक व्यक्ति का पुत्र लापता हो गया था। दोनों मामलो मे मड़वास पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया एवं मड़वास पुलिस की दो टीमें रवाना की गई जो उक्त दोनों गुमशुदा को ढूंढ़कर थाना लाई। जिन्हे परिजनों के हवाले किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मड़वास उनि केदार परौहा, सउनि राजकुमार सिंह तथा आर राकेश पटेल का योगदान रहा। इसी क्रम में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व लापता हुए नाबालिक किशोर को दस्तयाब कर थाना लाई जिसे वैधानिक कार्रवाई के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक सुधांशु तिवारी, उनि चक्रधर प्रजापति तथा प्रधान आरक्षक प्रसन्न मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

कोटा राजस्थान तथा चितरंगी से दस्तयाबी-

 

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस नें लापता हुई दो किशोरियों को कोटा राजस्थान तथा चितरंगी सिंगरौली से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया । जिसमें एक मामले मे परिजन के रिपोर्ट पर महज 24 घंटो के भीतर किशोरी को चितरंगी सिंगरौली से दस्तयाब किया गया तथा दूसरे मामले में लगभग दो माह पूर्व लापता हुई किशोरी को राजस्थान के कोटा से दस्तयाब किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, उनि राजमणि अहिरवार, सउनि बीएल यादव, प्रधान आरक्षक विकास पाण्डेय, आरक्षक बालेन्द्र सिंह, राजकुमार मिश्रा, संतोष सिंह, महिला आरक्षक सुनीता पटेल तथा साइबर सेल से कृष्ण मुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा । वहीं उनि विकास सिंह के नेतृत्व मे बम्हनी पुलिस नें लापता किशोरी को 48 घंटों के भीतर दस्तयाब करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया ।

समस्त कार्रवाई में उनि विकास सिंह, सउनि मनसुखलाल वर्मा, प्रआर संजय अहिरवार, आरक्षक सुशील तथा दीपेंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Next Post

सेल्समेन के घर हुई चोरी 

Sun May 11 , 2025
जबलपुर। ‌गोहलपुर थाना अंतर्गत गणपति विहार में चोरों ने सेल्समेन के सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर, नगदी पार कर दी। पुलिस ने बताया कि भगवान सिंह ठाकुर 60 वर्ष निवासी गणपति विहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सराफा में सेल्समेन का काम करता है उसके भांजे […]

You May Like

मनोरंजन