पंत पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

लखनऊ, 5 अप्रैल (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत पर शुक्रवार रात यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 16वें मैच में उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम पर धीमे ओवर गति के लिये ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस बीच एलएसजी के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर शुक्रवार को एकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

यह इस सीजन में अनुच्छेद 2.5 के तहत उनका दूसरा लेवल 1 अपराध था, और इसलिए, उन्होंने दो डिमेरिट अंक अर्जित किए हैं, इसके अलावा एक डिमेरिट अंक उन्होंने एक अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ एलएसजी के मैच के दौरान अर्जित किया था। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।

Next Post

कंपनी अधिनियम, 2013 में संशोधन पर टिप्पणियां आमंत्रित

Sat Apr 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत फास्ट ट्रैक विलय के दायरे को बढ़ाने के लिए नियमों में प्रस्तावित संशोधन पर सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। कंपनी मामलों के मंत्रालय ने आज यहां कहा कि कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 233 में केंद्र सरकार के […]

You May Like