शिक्षक-किसान के सूने घरों में चोरी

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सिंगलदीप व चाका नाला में चोरों ने शिक्षक व किसान के सूने घरों में धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने बताया कि प्रिंस पटैल 18 वर्ष निवासी सिंगलदीप ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह किसान है। 24 अक्टूबर को मां निशा पटैल एवं बहन साक्षी पटेल के साथ आंख का इलाज करवाने चित्रकूट गये थे इलाज करवाकर जे घर वापस आये तो देखे कि घर का ताला टूटा था.

अंदर आलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, नगदी 10 हजार रूपये, घर में रखे गेहू एवं उड़द, मूंग की दाल कुल कीमती लगभग 50 हजार रूपये के गायब थे। इसी प्रकार प्रवीण मिश्रा 57 वर्ष निवासी विनोवाभावे वार्ड पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दामाद निखिल मिश्रा का मकान चाका नाला मेन रोड पनागर में है जो वर्तमान में भोपाल में शिक्षक हैं भोपाल जाने पर मकान की देखरेख के लिये उससे बोले थे। अज्ञात चोर मकान में घुस कर आलमारी में रखा सामान एवं नगदी कुल कीमती लगभग 55 हजार रूपये का चोरी कर ले गए है।

Next Post

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की

Mon Nov 3 , 2025
भोपाल: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया की वृहद समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय अधिकारियों से विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली गई। शुक्ल ने भर्ती कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता […]

You May Like