दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये

नयी दिल्ली 17 अगस्त (वार्ता) दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप के तीव्रता चार मापी गयी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह पांच बजकर 37 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये। भूकंप की तीव्रता चार मापी गयी और भूकंप का केन्द्र राष्ट्रीय राजधानी में जमीनी सतह से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था। दिल्ली के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, राेहतक, गाजियाबाद, नोएडा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के कारण लोगों के घरों के छत के पंखे तेज से हिलने लगे और घरों में रखे बर्तन खड़कने लगे। डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निगल आये।

एनसीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र 28.59 डिग्री उत्तर अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर, जमीनी सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

दिल्ली पुलिस ने किसी तरह की परेशानी होने पर लोगों से आपातकालीन सेवा 112 पर डायल करने की सलाह दी है। अभी तक किसी तरह के जनहानि और नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।

Next Post

ट्रेन से कटा अधेड़, जमकर हुआ हंगामा

Mon Feb 17 , 2025
गजरा बहरा कोलयार्ड की घटना, आर्थिक सहायता पर बनी बात नवभारत न्यूज सिंगरौली 16 फरवरी। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरा बहरा कोलयार्ड में बीती रात एक अधेड़ की ट्रेन से कट जाने के चलते मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जब घटना की खबर सुबह परिजनों को हुई […]

You May Like