ट्रेन से कटा अधेड़, जमकर हुआ हंगामा

गजरा बहरा कोलयार्ड की घटना, आर्थिक सहायता पर बनी बात

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 16 फरवरी। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरा बहरा कोलयार्ड में बीती रात एक अधेड़ की ट्रेन से कट जाने के चलते मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जब घटना की खबर सुबह परिजनों को हुई तो कोलयार्ड पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामा को देखते हुए मौके पर एसडीओपी देवसर और सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच लोगों को समझाइस देते हुए मामले को शांत कराकर ट्रांसपोर्टरों से आर्थिक सहायता की मदद कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार दलिवल सिंह पिता तिलकधारी सिह उम्र 50 वर्ष निवासी गजरा बहरा कोल यार्ड में काम करता था। बीती रात मालगाड़ी से कटा या फिर दूसरी ट्रेन से यह क्लियर नही हो पाया। आज दिन रविवार की सुबह जब परिजनों को पता चला तो परिजन तत्काल आक्रोशित हो गए। गजरा बहरा कोल यार्ड में हंगामा करने लगे। जिसकी सूचना तत्काल ट्रांसपोर्टरों ने सरई पुलिस को दी। जहां मौके पर एसडीओपी देवसर और थाना प्रभारी ने तत्काल पहुंच कर परिजनों को समझाईस देते हुए शांत कराया। बताया जाता है कि कोलयार्ड के ट्रांसपोर्टर से मृतक के परिजनों को पुलिस ने 50 हजार की आर्थिक मदद कराई।

Next Post

पूर्व घटनाओं से सबक नही लिया जिला प्रशासन, गड़ाखाड़ अग्रिकाण्ड से अब प्रशासन की टूटी नींद

Mon Feb 17 , 2025
जिला प्रशासन की जमकर हो रही किरकिरी, प्रशासन अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कर रहा जोर अजमाईस नवभारत न्यूज सिंगरौली 16 फरवरी। अमिलिया घाटी में पिछले दिनों सड़क हादसे मेें हुई दो युवको की अकाल मौत के बाद गड़ाखाड़ एवं अमिलिया घाटी में वाहनों के साथ तोड़फोड़ पुलिस कर्मी […]

You May Like

मनोरंजन