जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को अंधमूक बायपास चौराहे सहित पश्‍चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदि शंकराचार्य चौक, रानी अवंतीबाई चौक, धनवंतरी नगर चौराहा, मेडीकल चौक एवं रामपुर चौक जैसे शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन चौराहों को व्यवस्थित, सुंदर और आकर्षक स्‍वरूप देने […]

जबलपुर। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं सप्त गजरथ महोत्सव के चौथे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान के जन्मोत्सव से पूर्व गोद भराई (साँदें) की रस्म बड़ी ही भव्यता और भक्ति भाव से संपन्न हुई। इंद्राणियों सहित सैकड़ों महिलाओं ने माता मरुदेवी की गोद भराई में हिस्सा लिया। धार्मिक अनुष्ठान और […]

जबलपुर। निगरी ग्राम पंचायत में पिछले दिनों दूषित जल पीने से लगभग 100 ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। किसी भी प्रकार की जनहानि न हो और समस्या का शीघ्र समाधान हो सके, इसके लिए कांग्रेस नेता विवेक अवस्थी ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिषेक गहलोत […]

जबलपुर। मुख्यालय मध्य भारत एरिया के अंतर्गत जबलपुर मिलिट्री स्टेशन में 3 दिसम्बर 2025 को जम्मू-कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर और 1 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर के अग्निवीरों की छठे बैच की पासिंग आउट परेड भव्यता के साथ आयोजित की गई। दोनों केंद्रों से कुल 1113 अग्निवीर और 441 टेरिटोरियल आर्मी (टीए) […]

जबलपुर। रांझी के नायब तहसीलदार भीमसेन पटैल पर जमीन बंटवारे के मामले में अनियमितता, धन की मांग और बिल्डर से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाते हुए मूलनिवासी जनजागृति संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार कटियाघाट निवासी स्व. अच्छेलाल झारिया ने अपनी मेहनत से अर्जित लगभग 3 एकड़ […]

जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत सहदरा में बीती रात ट्रैक्टर पलटने से दो भाईयों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सतत सिंह 42 वर्षीय, रिश्ते के भाई अशोक सिंह 28 वर्षीय के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में जुताई का काम कर ट्रैक्टर लेकर लौट रहे था तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर […]

जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत बिजौरी स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने धावा बोल 200 वर्ष पुरानी पारसनाथ भगवान की छोटी पीतल प्रतिमा, आठ मूर्तियों के ऊपर लगे चांदी के छत्र और नीचे रखे चार छत्र कुल 12 चांदी के छत्र, दान पेटी में रखा चढ़ावा पार कर […]

जबलपुर: मंच पर हल्की रोशनी, मृदंग की पहली थाप और नर्तक–नर्तकियों के प्रवेश के साथ ही दर्शकों का ध्यान एकदम से मंच पर थिर हो गया। सभागार में संस्कृति और कला का अनोखा वातावरण बन चुका था। ओडिसी नृत्य की सुर–लय और भाव–मुद्राओं ने उपस्थित जनों को ऐसा बांधा कि […]

जबलपुर‌: ललपुर घाट नर्मदा नदी के तट से रेत का अवैध उत्खनन हो रहा था। जिसकी भनक लगते ही ग्वारीघाट पुलिस ने दबिश देकर अवैध रेत के उत्खनन में लिप्त हाईवा चालक को गिरफ्तार किया। हाईवा अवैध रेत सहित जप्त की गई। टीआई सुभाषचंद बघेल ने बताया कि सूचना मिली […]

जबलपुर: चिंतामन साहू कॉलोनी, महानंदा में आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डाल दहशत फैलाने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलोनी वासियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है ।कॉलोनी वासियों का कहना है कि नगर […]