
जबलपुर। निगरी ग्राम पंचायत में पिछले दिनों दूषित जल पीने से लगभग 100 ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। किसी भी प्रकार की जनहानि न हो और समस्या का शीघ्र समाधान हो सके, इसके लिए कांग्रेस नेता विवेक अवस्थी ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिषेक गहलोत से मुलाक़ात कर तुरंत निवारण की मांग की। इस दौरान कमला प्रसाद पटेल, जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन भी उपस्थित रहे।
