इटारसी। शहर की जर्जर सड़कों और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ने सूखा सरोवर मार्ग पर अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से रेड कारपेट बिछाकर विरोध जताया और ज्ञापन लेने न आने पर भैंस को ज्ञापन सौंपा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने कहा […]

विदिशा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक महिला को घर पर सोते समय सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन घबरा गए और उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए गांव के ओझा के पास ले गए। वहां झाड़-फूंक करवाने के बाद परिजनों को लगा कि […]

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल राज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों से किए अपने वादों को भुला दिया है, विशेष रूप से निरंतर बिजली आपूर्ति और फसलों की उचित सरकारी खरीदी के मामलों में। राहुल राज ने कहा कि हकीकत यह है कि किसानों को दिन […]

भोपाल। मंगलवारा स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री सृष्टि भूषण माताजी, आर्यिका विश्वयशमती माताजी, आर्यिका विमलमती माताजी एवं क्षुल्लिका आप्तमति माताजी ससंघ के सानिध्य में अष्टान्हिका महापर्व पर सिद्धचक्र महामंडल विधान हर्षोल्लास से संपन्न हो रहा है। सागर से प्रतिष्ठाचार्य श्री नन्हे भैया […]

भोपाल। गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने बुधवार प्रातः उत्कृष्ट चर्या का पालन करते हुए केशलोच की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न की। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि जैन साधुओं के 28 मूलगुणों में से एक यह प्रमुख गुण है। इसमें साधु स्वयं अपने सिर, मूंछ और दाढ़ी के […]

छतरपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना यातायात परिसर, पुलिस प्रशिक्षण शाला में “यातायात पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी […]

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुंडा परेड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राज राजा उर्फ इंद्रजीत बुंदेला मिश्रा, निवासी छत्रसाल नगर, छतरपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अवैध हथियार, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट […]

न्यूयॉर्क, 05 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका के केंटकी राज्य में लुइसविले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट मंगलवार को एक कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के हवाले से दी। एफएए ने बताया कि होनोलूलू जा रहा यूपीएस कार्गो विमान हवाई अड्डे से उड़ान […]

बीजिंग, 05 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के मिनाहासा प्रायद्वीप में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 2332 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने दी। भूकंप का केन्द्र, 113.3 किमी की गहराई पर, प्रारम्भ में 0.11 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 123.15 डिग्री […]

साराजेवो, 05 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) उत्तर-पूर्वी बोस्निया और हर्जेगोविना (बीआईएच) के तुजला रिटायरमेंट होम में मंगलवार देर रात आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 20 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। संस्थान की ओर से जारी बयान में […]