रीवा: खाद के लिये एक बार फिर मारामारी शुरू हो गई है. बोनी के बाद किसान यूरिया खाद के लिये इस कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे कतार में खड़ा होने को विवश है, बावजूद इसके खाद नही मिलती. टोकन आदि की अव्यवस्था से किसान एवं महिलाएं परेशान […]

इंदौर: शाजापुर जा रहे बाइक सवार चाचा भतीजा सड़क हादसे का शिकार हो गए. तराना क्षेत्र में टोल टैक्स के पास आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही बाइक उसमें जा घुसी. हादसे में इंदौर के पेंटर की इलाज के दौरान मौत हो गई, […]

ग्वालियर: डबरा के अमरपुरा खेरी ग्राम में दो गुटों के बीच फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी है। उसे गंभीर अवस्था में ग्वालियर रैफर किया गया है। दो लोगों पर गोली मारने का आरोप है। यह देहात थाना क्षेत्र का मामला है।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में भारतेंदु हरिश्चंद्र के साहित्यिक योगदान को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदी साहित्य को मातृभूमि की स्वतंत्रता का […]

ग्वालियर:महिला कांग्रेस की नेशनल कॉर्डिनेटर सीमा समाधिया ने बताया कि इंदौर में भागीरथपुरा में जहरीले पानी से 17 लोगों की मौत होने के विरोध में महिला कांग्रेस के द्वारा कल बुधवार को पूरे ग्वालियर चंबल अंचल में एक ही समय पर एक साथ कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह कैंडल मार्च […]

ग्वालियर: ग्वालियर में आज मंदिरों एवं घरों में विधि विधान के साथ संकष्टी गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और इसे सकट चौथ, तिलकुट चतुर्थी या माघी चौथ के नाम से भी जाना जाता है। लोग गणेश जी की पूजा […]

भिंड: कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हायर सेकेण्ड्री व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि […]

ग्वालियर: ग्वालियर में आज मंगलवार तड़के से भीषण सर्दी और घने कोहरे ने जनजीवन ठप कर दिया है। बीती रात न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।शहर में बीती रात करीब 11 बजे से कोहरा छाना शुरू […]

भोपाल: राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठकों को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंत्रालय में आज हो रही कैबिनेट बैठक हाईब्रिड मॉडल पर आयोजित की जा रही है, जिसमें मंत्रियों को टैबलेट के माध्यम से कैबिनेट एजेंडा उपलब्ध कराया गया है, साथ ही शुरुआती तकनीकी […]

इंदौर:प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि भाजपा के लोगों ने कांग्रेस नेताओं को पीड़ितों से मिलने से रोका. क्या कांग्रेस आम व्यक्ति के दर्द और परेशानी में खड़ी नहीं हो सकती? उनके हाल नही जान सकती है. भागीरथपुरा पीड़ितों से मिलने जा रहा हूं.नेता प्रतिपक्ष उमंग […]

मनोरंजन