ग्वालियर: पिछोर में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। ट्रैक्टर चालक को चोटें आई हैं।दरअसल माइनिंग विभाग ने अवैध रेत से भरी इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर पिछोर थाना परिसर में रखवाया था। आज ही ट्रैक्टर मालिक ने माइनिंग विभाग में 43 हजार रुपये […]

ग्वालियर: खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डबरा द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2026 का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. शंकर बाथम, पार्षद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में किशोर पटसरिया, क्रीड़ा […]

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत नर्मदा एवेन्यू अपार्टमेंट से श्वानों को अवैध रूप से हटाया गया। जिसको लेकर मामले की शिकायत थाने में की गई है साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए।जानकारी के अनुसार नर्मदा एवेन्यू अपार्टमेंट में स्ट्रीट डॉग्स को अवैध रूप से हटाया गया। […]

जबलपुर: घमापुर में घर में बच्चों के मोबाइल गेम खेलने के दौरान आई एक अज्ञात लिंक ने एक ही परिवार के तीन बैंक खातों को पूरी तरह से खंगाल दिया। शातिर साइबर ठगों ने किश्तों में कुल 4,31,288 रुपये पार कर दिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज […]

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत चुंगी नाका स्थित एक शराब दुकान में रविवार शाम मचे बवाल के बाद काउंटर केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल अधिवक्ता और भाई को शराब दुकान में बंधक बनाकर जानलेवा हमला किए जाने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था तो वहीं दूसरे पक्ष ने […]

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से वरिष्ठ अधिकारी उप कुलसचिव पवन साहू ने शर्मनाक अमर्यादित और अश्लील डिमांड कर दी। है। कर्मचारी का आरोप है कि रुकी हुई वेतन वृद्धि को बहाल करने के एवज में अधिकारी ने कहा, पत्नी को पास लाओ, संबंध बनाने में […]

जबलपुर: डुमना एयरपोर्ट के नजदीक गदेरी में गत दिवस एक निर्माणाधीन मकान में खुदाई के दौरान मिला 12 किलोग्राम वजनी जिंदा विशाल सैन्य बम को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे ऑर्डिनेंस डिपो (सीओडी) ले जाया गया जहां जिंदा बम को डिफ्यूज करने की कार्रवाई की […]

जबलपुर: संजीवनीनगर अंतर्गत अंधमूक बाईपास फ्लाईओवर पर पांच शातिर बदमाशों ने एक युवक को घेरकर कट्टा और चाकू की नोंक पर लूट लिया। बदमाशों ने पीड़ित से चांदी की चेन और नकदी लूटने के बाद जबरन उसके मोबाइल से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कराए और साक्ष्य मिटाने के लिए डरा-धमकाकर एक […]

जबलपुर: अपर सत्र न्यायाधीश संजोग सिंह वाघेला ने हाईकोर्ट के नाम से फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में शिल्पा पांडे, मधुलता दुबे, शिवांक दुबे, शिवानी चतुर्वेदी और अनूप चतुर्वेदी की अग्रिम जमानत निरस्त कर दी है। इस मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर दोबारा एफआईआर दर्ज की गई है। […]

जबलपुर: राष्ट्रीय हरित अधिकरण, एनजीटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव व विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने कठौंदा वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट को लेकर नगर निगम जबलपुर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। एनजीटी ने प्लांट के संचालन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व पर्यावरणीय अनुपालन की मानीटरिंग की व्यवस्था दी है। नगर […]