फिल्म क्रू की सेट से रिया कपूर ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार रिया कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म क्रू के सेट से सोशल मीडिया पर बीटीएस वीडियो शेयर किया है।

फिल्म क्रू में करीना कपूर,कृति सैनन और तब्बू की मुख्य भूमिका है। फिल्म निर्माता रिया कपूर ने फिल्म क्रू के सेट से सोशल मीडिया पर बीटीएस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे क्रू के सेट पर टीम के साथ चिट चैट करते हुए करीना कपूर और कृति सेनन पिज्जा पार्टी को एंजॉय कर रही हैं। रिया कपूर ने कैप्शन में लिखा है,लोग कहते हैं हीरोइनें खाना नहीं खातीं! करीना कपूर खान और कृति सैनन के पिज़्ज़ा पार्टी, तब्बू आपको मिस किया।क्रू इस आने वाले फ्राइडे होगा सिनेमाघरों में।

फिल्म क्रू को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है जिसके निर्देशक राजेश कृष्णन हैं। यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

तोमर ने दी होली की शुभकामनाएं

Mon Mar 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। श्री तोमर ने अपने शुभकामना संदेश में होली को पौराणिक एवं ऐतिहासिक पर्व बताते हुए कहा कि उत्साह और उमंग […]

You May Like

मनोरंजन