तोमर ने दी होली की शुभकामनाएं

भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

श्री तोमर ने अपने शुभकामना संदेश में होली को पौराणिक एवं ऐतिहासिक पर्व बताते हुए कहा कि उत्साह और उमंग के विविध रंगों का यह पर्व हमारे जीवन के खुशियों का रंग भर दे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्योहार प्रदेश भर में पारंपरिक और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह पर्व रंगों के माध्यम से जीवन में आनंद और उत्साह की बहार लाता है इस पर्व पर हम सभी एक रंग हो जाते हैं यही भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता का विशेषता है।

Next Post

महाकाल मंदिर में आरती के दौरान आग लगने से 14 झुलसे, इलाज जारी

Mon Mar 25 , 2024
उज्जैन/भोपाल, 25 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश में उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में आज भस्मार्ती के दौरान आग लगने के कारण 14 व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वयं उज्जैन प्रशासन से संपर्क किया और अधिकारियों […]

You May Like