जिले में शाम 6 बजे तक 77.14 प्रतिशत वोटिंग

सर्वाधिक 83.84 प्रतिशत मतदान सैलाना विधानसभा में हुआ

मतदान के बीच चली आंधी और गिरे ओले

 

नवभारत न्यूज

रतलाम। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर चौथे चरण के मतदान के लिए जिले की पांचों विधानसभा में मतदान हुआ। मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। जिले में 77.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसमें सर्वाधिक 83.84 प्रतिशत वोटिंग सैलाना विधानसभा में दर्ज की गई। वहीं जिले में दोपहर में समय तेज आंधी के साथ बारिश और ओले भी गिरे। सोमवार को जिले में शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। गर्मी और तीखी धूप के कारण शहर से गांवों तक सुबह मतदान केन्द्रों पर लम्बी लाइनें लगी रही। सुबह करीब 11 बजे से दोपहर में ढ़ाई बजे तक धूप के कारण मतदान केन्द्रों पर लोग कम रहे। अचानक आई बारिश ने माहौल बदल दिया। शाम को ठंडक और बादल के छाने से एक बार फिर से लोग वोट देने पहुंचे।

मतदाता शाम छह बजे तक लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का उपयोग करने के लिए कतार में खड़े नजर आए। इसके अलावा रावटी औश्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सैलाना सहित बाजना तहसील में भी मताधिकार का उपयोग के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। नतीजन शाम 6 बजे तक रतलाम जिले में 77.14 प्रतिशत मतदान हुआ। रतलाम शहर में 71.30 प्रतिशत, सैलाना में 83.84 प्रतिशत, रतलाम ग्रामीण में 80.51 प्रतिशत, आलोट में 75.97 प्रतिशत और जावरा में 74.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा समेत अधिकारी पूरे दिन भ्रमण करते रहे। जिले में आमतौर पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ, लेकिन केन्द्रों पर छुटपुट दिक्कतों और ईवीएम खराबी की खबरें भी आती रही। कई केन्द्रों पर बारिश के बाद शाम को दोबारा कतार लगी। सोमवार को लेकर के निर्देश पर फर्जी मतदान रोकने के लिए भी प्रयास किए गए। बुर्का और घूंघट पहनकर आई महिलाओं के लिए विशेष महिला कर्मचारियों को भी तैनात किया गया।

कई केन्द्रों पर पिलाई छाछा, लस्सी, पना

गर्मी को देखते हुए कलेक्टर बाथम की पहल पर जिले के कई मतदान केन्द्रों पर अनूठी पहल की गई। अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा रतलाम शहर के 77 तथा जिले के 137 मतदान केन्द्रों पर छाछा, लस्सी, केरी का पना पेयजल इत्यादि व्यवस्था की गई। जिला औषधि विक्रेता संघ, सेंटल बैंक ऑफ इंडिया, लायंस क्लब, सांची दुग्ध संघ, सराफा एसोसिएशन आदि ने व्यवस्था में सहयोग दिया।

ईवीएम खराब होने से रूका मतदान

सुबह करीब 8 बजे शहर में तीन ईवीएम मशीन में तकनीकि खराबी आई। इसमें रतलाम के वार्ड क्रमांक 9 के बूथ क्रमांक में रखी ईवीएम में खराबी आ जाने से आधे घंटे तक वोटिंग बंद रही। भाजपा नेताओं ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष विरोध जताया। इंजीनियर की टीइम आने के बाद वोटिंग शुरू हो पाई। रतलाम के बूथ क्रमांक 218 वार्ड क्रमांक 443 में भी ईवीएम खराब हो गई। जिससे 30 मिनट तक मतदान रूका रहा। बूथ क्रमांक 177 गुजराती स्कूल में 493 मतदाता हैं। यहां 3.30 बजे तक मात्र 45 मतदाता ही वोट देने पहुंचे।

वोट डालने के बाद अटैक से मौत

रतलाम के टाटा नगर लगी नंबर 6 में रहने वाले करीब 36 वर्षीय प्रकाश पिता मांगीलाल सतोगिया की सोमवार सुबह मौत हो गई। प्रकाश दिव्यांग था और माता पिता के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार मौत के पहले युवक सुबह 8.30 बजे से 9 बजे के बीच मतदान केन्द्र स्मृति बाल मंदिर सागोद रोड पर बूथ क्रमांक 104 पर अपना वोट डालकर आया था। वह घर पहुंचा और तबीयत बिगड़ गई, जिससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

कैबिनेट मंत्री काश्यप ने सपत्नीक फ्रीगंज में किया मतदान

लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने पत्नी श्रीमती नीता काश्यप के साथ मतदान किया। वे फ्रीगंज स्थित जिला थोक उपभोक्ता भंडार कार्यालय के भवन में स्थित मतदान केन्द्र क्र. 174 पर मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने शहरवासियों से लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी मतदान रूपी आहुति अधिक से अधिक देने का आह्वान किया। श्री काश्यप ने कहा कि मालवा की सभी 8 सीटों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में अपार उत्साह है। रतलाम लोकसभा सीट पर जिले से ऐतिहासिक बढ़त लेकर निर्णायक जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में मोदी की गारंटी का सब तरफ असर है। मतदाता देश में स्थिर और विकसित भारत बनाने वाली सरकार के लिए मतदान कर रहा है।

 

10 मिनट के आंधी तूफान ने मतदान सामग्री की जाम स्थल को कर दिया तहस-नहस

 

सोमवार शाम को 6.55 पर शहर में आए आंधी तूफान और तेज बूंदाबांदी ने भारी कोहराम मचाया। सर्वाधिक परेशानी का सबब मतदान सामग्री जमा स्थल बना, जहां पर लगाए गए हजारों स्क्वायर फीट के शामियाने गिर गए। विधानसभा वार लगाई गई टैबलों की व्यवस्था बिगड़ गई। शासकीय कलाएं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण और जाम स्थल पर शाम को 6.55 पर तेज आंधी चली। स्थल पर मौजूद सभी अपनी जान बचाकर भागे और देखते ही देखते पूरा मतदान सामग्री जमाई स्थल के सामने आने गिर गए पाइप मुड़ गए। यह देखकर ऐसा लग रहा था कोई भयंकर तूफान आया है। जानकारी मिलते ही 7.40 पर कलेक्टर राजेश बाथम और पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा मौके पर पहुंचे। कलेक्टर ने हर मुद्दा से चर्चा में बताया कि प्राकृतिक आपदा हुई है इससे निपट जाएगा मतदान सामग्री जमा करने के लिए अन्य व्यवस्था कर दी गई है।

Next Post

71.46 प्रतिशत खंडवा लोकसभा क्षेत्र में मतदान

Mon May 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email   नवभारत न्यूज खंडवा। चौथे चरण का मतदान खंडवा में अल सुबह से रंग दिखा गया। सुबह 6 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मजमा जमने लगा। सात बजे मतदान शुरू होने तक तो लंबी कतारें थीं। […]

You May Like