गोयल बर्लिन में जर्मनी की आर्थिक मामलों की मंत्री से की द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर बातचीत

दोनों मंत्रियों ने भारत यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (भारत-ईयू एफटीए) के संभावित प्रभावों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

श्री गोयल ने इस बैठक के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ” बैठक के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर, उन्नत विनिर्माण, महत्वपूर्ण खनिज, ग्रीन हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और मजबूत एवं विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाओं जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही, भारत के औद्योगिक और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश बढ़ाने के अवसरों पर भी विचार-विमर्श हुआ।”

वाणिज्य मंत्री ने कहा, ” हमने भारत- ईयू एफटीए और जर्मनी के उद्योगों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से संभावित प्रभावों पर भी अपने विचार साझा किए।”

उन्होंने कहा कि यह समझौता खेल की दिशा बदलने वाला साबित होगा, जो भारत और जर्मनी, दोनों देशों के व्यवसायों को अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने और विकास के नए अवसर हासिल करने में मदद करेगा।

जर्मनी और नीदरलैंड के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक आर्थिक और व्यापारिक संंबंधों को और मजबूत करने तथा औद्योगिक एवं तकनीकी सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से आज से 27 अक्टूबर तक इन देशों की आधिकारिक यात्रा पर है। यात्रा के पहले चरण में वह जर्मनी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

Next Post

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जाजू कॉलेज की टीम विजेता, स्वामी विवेकानंद कॉलेज उपविजेता

Thu Oct 22 , 2026
नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय, नीमच में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान जाजू कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, पीएम श्री स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों […]

You May Like