कराटे खिलाडिय़ों का अंर्तराष्ट्रीय मंच पर जलवा

खंडवा: मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीतकर लौटे खंडवा के खिलाडय़िों का गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सम्मान किया गया। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर ने खिलाडय़िों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुंबई के मीरा रोड स्थित मिहिर सेन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 और 5 अक्टूबर को आयोजित छठी अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप ‘शोटोकान कप-2026’ में भारत सहित नेपाल, भूटान, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड के खिलाडय़िों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाडय़िों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
तीन खिलाडिय़ों ने जीते छह पदक-प्रतियोगिता में हर्ष मालवीय ने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत पदक जीता। नेवेद्या पाल ने कुमिते में स्वर्ण तथा काता में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, तुषार पटेल ने भी कुमिते में स्वर्ण और काता में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह खंडवा के खिलाडिय़ों ने कुल तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कोच के मार्गदर्शन में मिली सफलता-खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि में खंडवा कराटे अकादमी के कोच शिहान मनीष भैसारे का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। द्रोण रत्न पुरस्कार से सम्मानित भैसारे के निर्देशन में खिलाडय़िों ने नियमित अभ्यास और अनुशासन के दम पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। सम्मान समारोह में संस्था अध्यक्ष सेलू मंडलोई भी उपस्थित रहे। कलेक्टर और एसपी ने खिलाडय़िों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर खंडवा का नाम रोशन करने वाले इन खिलाडय़िों की उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता अन्य युवा खिलाडय़िों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी

Next Post

हॉकी के मैदान में 41वीं बटालियन का दबदबा, 107 द्रुत कार्य बल को हराकर जीती चैंपियन ट्रॉफी

Fri Oct 16 , 2026
नीमच:ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में मध्य प्रदेश सेक्टर, सीआरपीएफ भोपाल के अधीनस्थ प्रशासनिक एवं परिचालनिक बटालियनों और कार्यालयों के बीच आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। 12 अक्टूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रुप केंद्रों और बटालियनों के खिलाडिय़ों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना […]

You May Like

Play sound