चलती कार के बोनट से निकला धुआं, कुछ ही देर में लपटों से घिरी गाड़ी

इंदौर:कलेक्टर कार्यालय के पास रविवार रात चलती कार में अचानक आग लग गई. बोनट से धुआं निकलते देख कार सवार व्यापारी ने तत्काल गाड़ी रोकी और बाहर निकल गया. कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई. सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक टैंक पानी डालकर आग बुझाई.घटना रात देर रात जीडीसी कॉलेज के सामने की है. व्यापारी शैलेंद्र जैन ने पुलिस को बताया कि वे अपने दोस्त के साथ कार से महूनाका की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा. खतरा भांपते हुए वे तुरंत कार से बाहर आ गए. उनके उतरते ही आग ने गाड़ी को चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर दमकल के साथ जूनी इंदौर पुलिस भी मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी हितगोपाल यादव का कहना है कि कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, मामले में जांच की जा रही है

Next Post

काशी एक्सप्रेस से लापता हुई महिला इटारसी में उतरी

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर: जीआरपी थाना जबलपुर ने अपराध क्रमांक 522/26, धारा 140(3) बीएनएस के मामले में 26 वर्षीय शालिनी मिश्रा को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला 1 अक्टूबर को अपने पिता के साथ थाने पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेन क्रमांक 15018 काशी एक्सप्रेस से प्रयागराज […]

You May Like