पूर्व मुख्यमंत्री ने लोधीखेड़ा में ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने लिखे दो अहम पत्र

छिंदवाड़ा. मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोधीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर दो आवश्यक पत्र लिखे हैं। जिसमें उन्होंने उक्त रेलवे स्टेशन से जुड़े ग्रामों का उल्लेख करने के साथ ही पांच किमी की दूरी पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र का उल्लेख करते हुए अधिक ट्रेनों के ठहराव से आम नागरिकों को आवागमन में होने वाली सुलभता और व्यापारिक दृष्टिकोण से होने वाले लाभों से भी अवगत कराया है। कमलनाथ ने अपने अर्द्ध शासकीय पत्र क्रमांक 318 में उल्लेख किया कि लोधीखेड़ा रेलवे स्टेशन पांढुर्ना जिले के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में से एक है। लोधीखेड़ा नगर एवं आस-पास के लगभग 20 ग्रामों की बड़ी आबादी आवागमन के लिए मुख्य रूप से इसी रेलवे स्टेशन पर निर्भर है और यहां से पांच किमी की दूरी पर औद्योगिक क्षेत्र भी स्थित है, जहां अनेक बड़ी-छोटी ईकाइयां संचालित है, जिनमें मप्र, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तरप्रदेश व ओडिशा एवं अन्य राज्यों से आकर बड़ी संख्या में श्रमिक एवं कर्मचारी कार्यरत है।

पूर्व में यहां 8 ट्रेनों के ठहराव की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 04 यात्री गाडिय़ों का ही ठहराव है। इसके अतिरिक्त् इटारसी-टाटानगर-इटारसी एवं इटारसी-छिन्दवाड़ा मार्ग की ट्रेनों के ठहराव से भी क्षेत्र के नागरिकों को काफी सुविधा मिल सकती है। विशेष रूप से इटारसी से रीवा एक्सप्रेस, रीवा से इटारसी एक्सप्रेस, नागपुर से शहडोल एक्सप्रेस तथा शहडोल से नागपुर एक्सप्रेस का लोधीखेड़ा स्टेशन पर कम से कम 2 मिनट का ठहराव प्रदान किए जाने की मांग की गई हैं।कमलनाथ ने तरूण प्रकाश महा प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एवं दीपक कुमार गुप्ता मंडल रेल प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे किंग्सवे, नागपुर, महाराष्ट से प्रथक-प्रथक पत्र के माध्यम से आग्रह किए कि लोधीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर उक्त एक्सप्रेस ट्रेनों सहित प्रस्तावित यात्री ट्रेनों का ठहराव प्रदान करने, रिजर्वेशन एवं पार्सल काउंटर प्रारंभ करने तथा प्लेटफार्म विस्तार व अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं के विकास के संबंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही करें ताकि लोधीखेड़ा सहित आस-पास के ग्रामों की जनता औद्योगिक ईकाइयों एवं व्यापारिक वर्ग को आवागमन की सुविधा सुलभ हो सकेगी।

Next Post

बैगा बच्चों की मौत मामले में ग्राउंड रिपोर्ट पेश, बुनियादी सुविधाओं की गंभीर स्तिथि का दावा 

Wed Sep 9 , 2026
जबलपुर। बालाघाट में बीमारी से प्रभावित इलाकों में बैगा बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई।जनहित याचिका पर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद याचिकाकर्ता अंशुल तिवारी और उनके वकीलों ने प्रभावित इलाकों का ग्राउंड सर्वे किया था। इसकी रिपोर्ट और वीडियो साक्ष्य कोर्ट के सामने पेश […]

You May Like

मनोरंजन