24 सितंबर को होगी NSE की लिस्टिंग, GMP ₹45.5 पर, जानें संभावित लिस्टिंग प्राइस

मुंबई। NSE IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ा दिन करीब है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के शेयर 24 सितंबर को बाजार में लिस्ट होंगे।

शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर को हो चुका है और 23 सितंबर को सफल आवेदकों के डीमैट खातों में शेयर जमा होंगे।

इन्वेस्टरगेन के मुताबिक 22 सितंबर को NSE IPO का GMP 45.5 रुपये था। 1,785 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर यह 1,830.5 रुपये का सांकेतिक भाव दिखाता है, यानी करीब 2.55% प्रीमियम। हालांकि GMP अनौपचारिक संकेतक है, असल लिस्टिंग प्राइस बदल भी सकती है।

*अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें*

निवेशक अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार MUFG Intime India की वेबसाइट के साथ ही NSE और BSE के प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।

*प्राइस बैंड और लॉट साइज*

IPO को 1,700-1,785 रुपये के प्राइस बैंड में पेश किया गया था। लॉट साइज 8 शेयर का था, यानी अपर बैंड पर एक लॉट के लिए 14,280 रुपये निवेश जरूरी था। यह पूरी तरह 12.64 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) है, इसमें नया इश्यू नहीं है। रकम कंपनी को नहीं बल्कि बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी।

NSE ने 16 सितंबर को एंकर निवेशकों से 3.78 करोड़ शेयर 1,785 रुपये पर बेचकर 6,746 करोड़ रुपये जुटाए थे। जून 2026 के आंकड़ों के मुताबिक कैश मार्केट में NSE की हिस्सेदारी 93.05%, इक्विटी फ्यूचर्स में 99.72% और ऑप्शंस में 68.48% है।

Next Post

एनएसयूआई ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जवाबदेह ठहराया

Wed Sep 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने आस्था कुंज पार्क, कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से कथित गैंगरेप की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जवाबदेह ठहराया है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि पांडे […]

You May Like