पंचायत भवन के पास खुलेआम बिक रही अवैध शराब

सिंगरौली । लंघाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोड़ीपाठ में पंचायत भवन के समीप कथित रूप से संचालित हो रही अवैध देशी-विदेशी शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत की है। ग्रामीणों ने एसपी एवं प्रशासन से तत्काल अवैध शराब बिक्री बंद कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत में बताया गया कि मुख्य मार्ग पर पंचायत भवन के समीप बिना लाइसेंस शराब की बिक्री खुलेआम किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों के मुताबिक आसपास शासकीय प्राथमिक विद्यालय, करीब 300 मीटर की दूरी पर आंगनवाड़ी केंद्र और दो कियोस्क बैंक संचालित हैं।

शराबियों के जमावड़े और नशे में अभद्र व्यवहार से महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब विके्रताओं को कई बार मौखिक रूप से बिक्री बंद करने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बावजूद कारोबार जारी है। शिकायत में शराब विके्रताओं पर प्रभावशाली लोगों का संरक्षण होने का आरोप भी लगाया गया है। वहीं ग्रामीणों ने आबकारी अमले की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विभागीय संरक्षण में क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है तथा अवैध कारोबारियों से कथित रूप से नियमित वसूली की जा रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

हर्रहवा के ग्रामीणो का दूसरे दिन भी जल सत्याग्रह जारी

Tue Sep 8 , 2026
सिंगरौली । विस्थापित परिवार संघ 11 सूत्रीय मांगो को लेकर आज दूसरे दिन भी जल सत्याग्रह जारी रखा। इस दौरान ग्रामीणो का भी भारी समर्थन मिला और फोटोसेशन कराने कांग्रेसी भी पहुंच गये थे। जहां कंपनी प्रबंधन एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर कांग्रेसी वापस चले आए। हालांकि ग्रामीणों का […]

You May Like