होलिका दहन रविवार को, सोमवार को रंगों से खिलेगी होली

ग्वालियर। भद्रा होने के कारण होलिका दहन आज रविवार को होगा। दूसरे दिन सोमवार को रंगों से होली खिलेगी। हिन्दू पंचांग में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है। इसलिए व्रत पूर्णिमा सोमवार को मनाई जायेगी और होली भी सोमवार को खिलेगी। भाईदूज 27 मार्च बुधवार को शुभ मुहूर्त में मनाई जायेगी।

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आज 24 मार्च को सुबह 9.55 बजे से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 25 मार्च दोपहर 12.29 पर होगा। हिन्दू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा व्रत 25 मार्च सोमवार के दिन रखा जाएगा और इसी दिन होली रंगों से खिलेगी। बता दें कि फाल्गुन पूर्णिमा को बसंत पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह बसंत ऋतु के मध्य में आने वाली पूर्णिमा तिथि होती है।

भाईदूज बुधवार को मनेगी

होली के बाद द्वितीया तिथि को भाई दूज कहा जाता है। पारंपरिक रूप से यह पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह के बंधन को मजबूत करता है। इस बार भाईदूज 27 मार्च बुधवार को मनेगी। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाएंगी और फल, मिठाई आदि चीजें देकर उसकी लंबी आयु की कामना करेंगी। वहीं भाई भी बदले में अपनी बहन को हर विषम परिस्थिति में उसकी रक्षा का वचन देंगे। मान्यता है कि भाई दूज पर बहनों के तिलक लगाने से भाई की आयु बढ़ती है और उसके सभी संकट दूर होते हैं। होली भाई दूज का पहला मुहूर्त सुबह 10.54 से दोपहर 12.27 और दूसरा मुहूर्त दोपहर 03.31 से शाम 05.04 बजे तक रहेगा।

Next Post

मांडू में भगोरिया महोत्सव मनाने पहुंचे 40 से 50 अधिक दल

Sat Mar 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email   मांडव । जामी मस्जिद और अशर्फी महल चौक में लगे भगोरिया में कला और संस्कृति के रंग बिखरे। यहां मौजूद विदेशी सैलानियों पर आदिवासी संस्कृति का रंग चढ़ गया और वह मांदल की थाप पर जमकर […]

You May Like