ज्योतिर्लिंग भगवान ॐकारेश्वर जी का सुखे मेवे भांग से आकर्षक मनमोहक श्रृंगार

ॐकारेश्वर :दोपहर 2 बजे निकलेगी भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर की पालकी श्रावण के दूसरे सोमवार पर दोपहर 2 बजे भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव की भव्य पालकी मंदिर से निकलेगी। इस अवसर पर भगवान ओंकारेश्वर के पंचमुखी प्रतिमा का मां नर्मदा के कोठी तीर्थ घाट पर नर्मदा जल व पंचामृत से अभिषेक किया गया। आचार्य पंडित राजराजेश्वरी दीक्षित के आचार्यत्व में विद्वान पंडित और पुरोहित विधि-विधान से अभिषेक संपन्न कराया। अभिषेक के बाद ॐकारेश्वर व ममलेश्वर की सवारी मां नर्मदा में नौका विहार किया। इसके बाद पालकी नगर भ्रमण पर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोल झांझ मंजिरे भोले शम्भू भोले नाथ के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया।

मठ-मंदिरों और आश्रमों में भव्य स्वागत हुआ
पालकी यात्रा के दौरान मार्ग में आने वाले मठों, मंदिरों, आश्रमों और अखाड़ों , नगरवासियो व श्रद्धालुओ द्वारा भगवान का भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर गुलाब सहित सुगंधित फूलों की वर्षा की गई । देर रात तक चलने वाली इस यात्रा के रात करीब 10:30 बजे मंदिर पहुँची । इसके बाद आरती कर भगवान को विश्राम के लिए गर्भगृह में विराजित किया गया। श्रावण के दूसरे सोमवार पर ओंकारेश्वर में सुबह से देर रात तक पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। एक ओर ज्योतिर्लिंग भगवान का सुखे मेवे भांग से अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं दूसरी ओर पालकी यात्रा, नर्मदा नौका विहार और हर-हर महादेव के जयघोष ने पूरी तीर्थनगरी को भक्तिमय बना दिया।

Next Post

हर्रा चंदेल में दो-तीन मकानों के लिए नई सड़क पर सवाल

Mon Aug 10 , 2026
सिंगरौली : जनपद पंचायत देवसर की ग्राम पंचायत हर्रा चंदेल में करीब 20 लाख रुपये की डीएमएफ राशि से प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जिस स्थान पर नई सड़क बनाए जाने की तैयारी है, वहां महज दो-तीन मकान […]

You May Like