भिंड: पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए रौन थाना क्षेत्र के इंद्रखी गांव से शैलेंद्र सिंह चौहान पुत्र सूरज सिंह चौहान को देर रात गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो 12 बोर की बंदूकें और एक हाथ से बनी 315 बोर की बंदूक जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी कार्रवाई में ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत, नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर, वरोही थाना प्रभारी अतुल भदोरिया, एएसआई सतवीर सिंह (साइबर सेल) तथा रौन थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर की विशेष भूमिका रही।
बड़ी वारदात की फिराक में था आरोपीपुलिस के अनुसार आरोपी अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया।
