डॉ. रचना दुबे और बलराम उपाध्याय ने पदभार ग्रहण कर अस्पताल का निरीक्षण किया

भोपाल। संचालक आईईसी डॉ. रचना दुबे को नई जिम्मेदारी मिली है. ड़ॉ रचना ने शासकीय कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय, भोपाल में नोडल अधिकारी का पद संभाला. इस मौके पर डॉ. बलराम उपाध्याय ने भी अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान संचालक डॉ. रचना दुबे ने अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय की उपस्थिति में अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, स्टोर शाखा, किचिन आदि का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया. डॉ. रचना दुबे ने सभी संबंधित नर्सिंग इंचार्जेस के साथ इस दौरान बैठक की. साथ ही उन्होंने अस्पताल की मौजूदा कार्यप्रणाली, संसाधनों, सेवाओं की स्थिति और आवश्यक सुधारों के संबंध में जानकारी ली. दुबे ने इसके बाद स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Next Post

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने आज मॉक रिहर्सल

Wed Apr 16 , 2025
भोपाल। एनडीएमए और डीडीएमए द्वारा मॉक अभ्यास रिहर्सल का आयोजन आज बुधवार को किया जाएगा. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की संयुक्त टीमों द्वारा 16 अप्रैल को प्रातः10:30 से रिहर्सल की जाएगी. सेंट्रल पॉवर रिसर्च इंस्टीट्यूट के सामने, रासायनिक औद्योगिक आपदा पर मॉक अभ्यास रिहर्सल का […]

You May Like