घर में घुसकर जीजा को बनाया बंधक, पहली पत्नी, बेटों को पीटकर 1.80 लाख लूटे

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत खंजाची मोहल्ला में शराब के नशे में धुत साले ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर जीजा के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने पीड़ित को कमरे में बंद कर बंधक बनाया और उसकी पहली पत्नी व बेटों के साथ मारपीट करते हुए अलमारी के लॉकर से 1,80,000 नगद और एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी खंजाची मोहल्ला में किराए से रहने वाले मोहम्मद अनीस (41) अपनी दूसरी पत्नी रोशनी बी और पहली पत्नी के बेटों अमन व अफजल के साथ रहता हैं। बीती रात करीब 10:30 बजे मक्का नगर निवासी अपने भतीजों हबीब और अर्श को 2500 का उधार लौटाने के लिए घर बुलाया था। इसी बीच उनका एक व्यापारिक साथी आशिक अंसारी भी माल के 96,000 देने के लिए उनके घर पहुंचा था।

रात करीब 11 बजे पीड़ित अनीस की पत्नी रोशनी बी का भाई मोहम्मद जावेद अपने दो साथियों मोहम्मद जानू और मंगन उर्फ मोहम्मद आरिफ के साथ घर में घुसा। तीनों आरोपी शराब के नशे में थे। उन्होंने आते ही हंगामा शुरू कर दिया और अनीस को खींचकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। अनीस को बंधक बनाने के बाद तीनों आरोपी उस कमरे में गए जहां रोशनी बी और बच्चे थे। आरोपियों ने अलमारी का लॉकर जबरन खुलवाया और उसमें रखे 1 लाख 80 हजार नगद व बेटे अफजल का मोबाइल लूट लिया। जब पत्नी और बच्चों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

Next Post

अदालत ने पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका पर सवाल उठाए, घायल प्रदर्शनकारियों के इलाज का दिया निर्देश

Thu Jul 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने भीड़ को काबू में करने के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाली याचिका को ‘अस्पष्ट’ कहा। गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा वी. मोहना की पीठ भारतीय […]

You May Like