आमने सामने भिड़े एंबुलेंस और ऑटो, 4 लोग घायल

शाजापुर।कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा सडक़ हादसा हो गया. रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सांपखेड़ा गांव के पास नहर के पास तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस और एक लोडिंग ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई. इसी दौरान वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल भी हादसे की चपेट में आ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडिंग ऑटो पलट गया और उसमें भरी सब्जियां सडक़ पर फैल गईं. हादसे में ऑटो चालक समेत कुल चार लोग घायल हो गए. एंबुलेंस का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया. हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से भाग गया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची पायलट समीर और आरक्षक शैलेंद्र शर्मा ने घायलों को तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया. घायलों के नाम राधेश्याम, हुकम सिंह, राजेंद्र सिंह और राजेश बताए गए हैं. अस्पताल में दो लोगों को हल्की चोट आई जबकि दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद परिजन दूसरे अस्पताल ले गए, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

नीलगाय से टकराकर पलटी कार, बालक की मौत

Wed Apr 8 , 2026
उज्जैन। शादी में शामिल होने आए चार भाइयों की कार मंगलवार बुधवार रात नीलगाय से टकराकर पलटी खा गई। हादसे में 12 साल के बालक की मौत हो गई। तीन भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। नागदा के बोरखेड़ा में रहने […]

You May Like