
ग्वालियर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की शानदार विजय पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा आज विजय उत्सव मनाया गया। भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर दोपहर बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए एवं जोशीली नारेबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
