सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव, दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री पद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नई सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को भी शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

Next Post

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग में दिखा अनुशासन और ऊर्जा, प्रथम दिवस हुए महत्वपूर्ण सत्र

Sat May 9 , 2026
दमोह। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत दमोह जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिवस उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ.इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं समसामयिक विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया. […]

You May Like