हैदराबाद, 26 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना सरकार ने बड़े पैमाने प भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले हैं।
इस संबंध में आदेश मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने शनिवार देर रात जारी किये। महत्वपूर्ण विभागों की कमान संभाल रहे कई वरिष्ठ अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। श्री संजय कुमार को नयी दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में विशेष अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है, जबकि श्री एम. दाना किशोर को पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग का प्रमुख बनाया गया है। हैदराबाद की जिला कलेक्टर हरिचंदना दासारी का तबादला श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कारखाना विभाग में सचिव के पद पर कर दिया गया है, और श्रीमती प्रियंका अला को हैदराबाद का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख बदलावों में श्री कृष्णा आदित्य एस को उद्योग और वाणिज्य विभाग में तैनात किया गया है। वहीं, श्रीमती अभिलाषा अभिनव इंटरमीडिएट शिक्षा विभाग की प्रमुख होंगी और अनुदीप दुरिशेट्टी को सूचना प्रौद्योगी (आईटी), इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग में स्थानांतरित किया गया है। इस फेरबदल में जिला स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत निर्मल, संगारेड्डी, खम्मम, मुलुगु और नारायणपेट सहित कई जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। सरकार ने बताया कि ये तबादले विभागों और जिलों में प्रशासन को सुव्यवस्थित करने और शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गये हैं।
