छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भूकंप के हल्के झटके

जगदलपुर/रायपुर, 05 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में शनिवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात 11:32 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई है और इसकी गहराई लगभग पांच किलोमीटर बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में रात 11:31 बजे दर्ज किया गया, जिसके असर से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों सहित जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्के झटके महसूस किए गए।

अंतरराष्ट्रीय भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार हाल के समय में दक्षिण एशिया क्षेत्र में हल्की से मध्यम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट में नेपाल क्षेत्र के पास भी भूकंपीय गतिविधि दर्ज की गई, जिसमें झटकों का केंद्र काकीनाडा से 179 किमी उत्तर, राजमुंद्री से 192 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व, ब्रह्मपुर से 249 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम तथा रायपुर से लगभग 313 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व दिशा में बताया गया। इससे संकेत मिलता है कि भारतीय प्लेट और आसपास के क्षेत्रों में भूगर्भीय हलचल बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र बस्तर में पदस्थ मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि भूकंप और मौसम का आपस में कोई लेना देना नहीं है।

भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

 

Next Post

जोधपुर में राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट का काम अधर में लटका-गहलोत

Sun Apr 5 , 2026
जयपुर 05 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जोधपुर में राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट का काम अधर में लटका देने का आरोप लगाया हैं। श्री गहलोत ने रविवार को अपनी सोशल मीडिया श्रृंखला इंतजारशास्त्र की 14वीं कड़ी में […]

You May Like