देवसर बाजार में सड़क पर खड़ा पिकअप बना जाम की वजह

सिंगरौली। त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जियावन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवसर बाजार से एक महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस के अनुसार वाहन क्रमांक MP 66 G 2284 को चालक द्वारा बीच सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ा किया गया था, जिससे बार-बार यातायात बाधित हो रहा था।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने चालक को वाहन हटाने की समझाइश दी, लेकिन वाहन नहीं हटाया गया। पूछताछ में चालक की पहचान अस्फाक मोहम्मद (18), निवासी उमरहर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक चालक ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पिकअप की ट्रॉली में लोहे की सामग्री भी लदी मिली।

पुलिस ने ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियोग्राफी कर वाहन और सामग्री जब्त कर ली। चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281 तथा मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। कार्रवाई में उनि शेष नारायण दुबे, उनि इंद्रपाल वर्मा, सउनि तेज बहादुर सिंह और आरक्षक प्रभात दुबे शामिल रहे। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Next Post

एशियन गेम्स से पहले BCCI नाराज! जापान में टेंट वाला ड्रेसिंग रूम, छोटे कमरे; अब टीम इंडिया भेजने पर बड़ा फैसला

Sat Aug 29 , 2026
नयी दिल्ली, एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान में टेंट वाले ड्रेसिंग रूम और खराब सुविधाओं से BCCI नाराज, टीम इंडिया में बड़े बदलाव की संभावना। एशियन गेम्स 2026 शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जापान में खिलाड़ियों के लिए किए गए […]

You May Like

Play sound