भोपाल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभागार परिसर में स्वर्ण चंपा, सीता अशोक, रामफल और आंवला के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करना है।
