अभ्युदय समिट में अतिथियों को दिया गया मिंट स्टोन से बना प्रतीक चिन्ह

ग्वालियर। अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 में शामिल होने वाले अतिथियों को ग्वालियर अंचल के मिंट स्टोन से बना वृक्ष का विशेष प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया. यह प्रतीक चिन्ह मध्यप्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा और भविष्य की दिशा को दर्शाता है.

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश की औद्योगिक प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ग्वालियर में आज गुरुवार को अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 का आयोजन किया गया. इस समिट में शामिल होने वाले अतिथियों को मिंट स्टोन पर निर्मित उद्योग का यह विशेष प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया जो प्रदेश की विकास गाथा को दर्शाता है.

इस प्रतीक चिन्ह को राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा और उनकी टीम ने ग्वालियर में कड़ी मेहनत से तैयार किया.

प्रतीक चिन्ह में विभिन्न औद्योगिक कलपुर्जों को एक वृक्ष के रूप में दर्शाया गया है. इसकी मजबूत जड़ें और निरंतर फैलती शाखाएं इस बात का प्रतीक हैं कि मध्यप्रदेश में उद्योग मजबूत आधार के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं. यह प्रतीक चिन्ह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में इंडस्ट्री, निवेश, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति को भी दर्शाता है. साथ ही यह संदेश देता है कि सरकार की नीतियों और निर्णयों के कारण मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए मुकाम हासिल कर रहा है.

Next Post

प्रो दिवाकर सिंह राजपूत ने डॉयरेक्टर का पदभार ग्रहण किया  

Thu Dec 25 , 2025
सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर मध्यप्रदेश में मानविकी एवं समाज विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ दिवाकर सिंह राजपूत ने निदेशक अकादमिक गतिविधियाँ (डॉयरेक्टर ऑफ अकादमिक अफेयर्स) के रूप में एक नया दायित्व पदभार ग्रहण किया. डॉयरेक्टर के रूप में प्रोफेसर राजपूत ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वाय एस ठाकुर […]

You May Like