जेपी नड्डा का इंदौर आगमन पर स्वागत; एयरपोर्ट पर हितानंद शर्मा को लेकर बने असहज हालात

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सोमवार रात को इंदौर पहुंचे. शहर में उनके आगमन का उद्देश्य पार्टी संगठन से जुड़ी बैठकों, स्थानीय नेतृत्व से संवाद और प्रदेश स्तरीय समीक्षा गतिविधियों से जुड़ा रहा.

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा के इंदौर आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर बाहर तक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर नड्डा का मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान मंत्रियों, विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहा कि जिस ऊर्जा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया, उससे यह स्पष्ट है कि पार्टी का आधार शहर में और मजबूत हुआ है. इस दौरान नड्डा ने इंदौर भाजपा संगठन की भूमिका की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित रूप से आगे बढ़ने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश और देश विकास की तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं. नड्डा ने कार्यकर्ताओं से संगठन और सरकार को पूरा सहयोग देने की अपील की.

हितानंद शर्मा को एयरपोर्ट में रोका…

एयरपोर्ट पर उस समय असहज स्थिति बनी जब प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जेपी नड्डा से मिलने एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करने पहुंचे, लेकिन सुरक्षा सूची में नाम नहीं होने के कारण सीआईएसएफ ने उन्हें रोक दिया. इस पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई और अधिकारियों से चर्चा की. स्थिति बिगड़ने पर एडीएम और पुलिस कमिश्नर पहुंचे, लेकिन सीआईएसएफ अपने निर्णय पर कायम रही. बाद में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के हस्तक्षेप के बाद हितानंद शर्मा को विजिटर्स गेट से प्रवेश मिला. सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट के भीतर ऐसे कार्यकर्ता भी मौजूद थे जिनके पास वर्तमान में संगठन में कोई पद नहीं है, जिसे लेकर अंदर ही अंदर नाराजगी की स्थिति बन रही है.

Next Post

अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में हटाए गए ईंट भट्टे, श्रमिकों में आक्रोश

Mon Dec 22 , 2025
मंदसौर। नगर प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में की कार्रवाई शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत सोमवार को प्रशासन द्वारा अलावदा खेड़ी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों पर कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम पुलिस बल एवं भारी संसाधनों […]

You May Like