कभी महात्मा गांधी की चिंता न करने वाले कर रहे है विधेयक के नाम पर आपत्ति-अनुराग

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘वीबी जी रामजी’ विधेयक को गरीबों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि जो लोग मनरेगा का नाम बदलने पर आपत्ति कर रहे हैं उन्होंने कभी महात्मा गांधी की चिंता नहीं की है।
श्री ठाकुर ने कल देर रात लोकसभा में ”वीबी जी रामजी विधेयक” चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गांधी जी के नाम पर राजनीति कर रहे है और इन्हीं लोगों ने पहले इसे जवाहर रोजगार योजना नाम दिया तब उन्हें गांधी की याद क्यों नहीं आई। उन्हें समझना चाहिए कि भाजपा ‘कामदार है नामदार तो विपक्ष के वे लोग हैं जो आरोप लगाने पर भरोसा करते हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग आज इस योजना के नाम का विरोध कर रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि उनकी सरकार ने 1989 में जवाहर रोजगार योजना नाम रखा था तब उन्हें महात्मा गांधी का नाम याद नहीं आया। उसके बाद भी कई बार नाम बदले हैं और 2005 में इस योजना का नाम बदला गया लेकिन तब भी गांधीजी के नाम की उन्हें याद नहीं आयी लेकिन 2009 में चुनाव थे तो गांधी जी की याद आई और महात्मा गांधी के नाम को कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने इस योजना से जोड़ा।
श्री ठाकुर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण योजना है और नाम बदलने का आरोप लगाना गलत है सरकार यह विधेयक ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लायी है। भाजपा के ही डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि सरकार जो विधेयक लेकर आई है उसमें पारदर्शिता है और इसी से परेशान होकर विपक्ष के कई दलों के लोग विधेयक का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विधेयक कितना महत्वपूर्ण है इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि रात के डेढ़ बजे भी सदन में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू, प्रहलाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, अनुराग ठाकुर सहित कई प्रमुख मंत्री बैठे हुए हैं।

Next Post

भिंड शहर कोहरे की चादर में लिपटा, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा

Thu Dec 18 , 2025
भिंड:आज गुरुवार तड़के से पूरा भिंड शहर और आसपास के इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे। सुबह 5 बजे हाईवे और मुख्य सड़कों पर 100 फीट की दूरी पर भी वाहन नजर नहीं आ रहे थे। विजिबिलिटी कम होने से चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर और […]

You May Like