कार्यकर्ताओं के फीडबैक से योजनाओं को मिलेगा संबल: शुक्ला

भोपाल। भाजपा कार्यालय आए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने आज मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल की पहल पर मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन ने संयुक्त रूप से एक नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत प्रदेश के सभी मंत्री प्रतिदिन दो घंटे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठकर प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याएँ सुनेंगे।

इसी व्यवस्था के अंतर्गत आज मैने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद किया। उन्होंने बताया कि इस पहल से कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और जमीनी स्थिति का फीडबैक सीधे मिल रहा है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन को और बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को अपनी समस्याएँ बताने के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। पार्टी कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर के समान है, जहाँ वे सीधे प्रदेश सरकार के मंत्रियों से संवाद कर सकेंगे। इससे भाजपा सरकार के बेहतर मध्यप्रदेश के मिशन को और गति मिलेगी।

प्रदेश के शिक्षा, स्वास्थ्य और कुपोषण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार लगातार सुधार कर रही है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केवल आरोप लगाने का काम करते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि मातृ मृत्यु दर 175 से घटकर 142 हो गई है और शिशु मृत्यु दर 50 से अधिक से घटकर 37 पर आ गई है। यह सुधार भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई अधोसंरचना और मजबूत व्यवस्थाओं का परिणाम है, जिसे केंद्र सरकार भी मान्यता दे रही है।

कुपोषण को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री खाद्यान योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएँ प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं और स्थितियाँ लगातार बेहतर हो रही हैं। मंत्री ने कहा कि आरोप लगाना सरल है, लेकिन समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सरकार पर होती है, और भाजपा सरकार इसे पूरी निष्ठा से निभा रही है।

Next Post

फूलन देवी एवं दस्यु सम्राट मलखान सिंह का सरेंडर कराने वाले एसपी राजेन्द्र चतुर्वेदी का निधन

Mon Dec 8 , 2025
ग्वालियर। फूलन देवी एवं दस्यु सम्राट मलखान सिंह का सरेंडर कराने वाले एसपी राजेन्द्र चतुर्वेदी का निधन हो गया है। राजेन्द्र चतुर्वेदी मप्र कैडर के 1969 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने मप्र के दुर्दांत डकैत मलखान सिंह और फूलनदेवी का आत्म समर्पण कराने में अहम भूमिका निभाई थी। वे […]

You May Like