कांग्रेस नेता पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार, जमीन विवाद पर कार से खींचकर की मारपीट

ग्वालियर: कांग्रेस नेता को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा करने वाले पांचों आरोपियों को थाटीपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने थाटीपुर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड स्थित विवेक नगर में रात करीब दो बजे वारदात को अंजाम दिया था। वारदात कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।थाना प्रभारी विपेन्द्र चौहान ने बताया कि थाटीपुर स्थित मेला ग्राउंड के पीछे न्यू विवेक नगर निवासी सतेन्द्र सिंह कुशवाह भिंड के रहने वाले है और कांग्रेस नेता है।

अभी वह सेवढ़ा विधानसभा प्रभारी हैं। इसके साथ ही वह प्रॉपर्टी का कारोबार करते है। रात करीब 2 बजे वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रहे थे। अभी वह घर के दरवाजे पर पहुंचे और कार का गेट खोल रहे थे कि तभी आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाशों ने उन्हें जमीन पर पटका और मारपीट करना शुरू कर दिया। एक बदमाश ने उन्हें राइफल के बटों से पीटा।

बदमाशों ने उनकी तब तक पिटाई की जब तक वह अधमरे ना हो गए। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।पुलिस ने जब कैमरे खंगाले तो एक बदमाश की पहचान शैलू कुशवाह के रूप में हुई। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसकी तलाश की और थाटीपुर चौराहे से शुक्रवार रात दबोच लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि उसके साथ वारदात में भरत सोलंकी, कुलदीप परिहार, बाल सिंह भदौरिया और रामस्वरूप गुर्जर शामिल थे। इसका पता चलते ही पुलिस ने उनकी तलाश की और उन्हें दबोच लिया है।

Next Post

मणिपुर में मोहन भागवत का बड़ा बयान: "अगर हिंदू नहीं रहेंगे, तो दुनिया नहीं रहेगी"; समाज को धर्म का सही अर्थ देता है हिंदू समाज

Sat Nov 22 , 2025
नई दिल्ली, 22 नवंबर, 2025: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मणिपुर दौरे के दौरान अपने भाषण में सभ्यता और समाज की ताकत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का वजूद बना रहेगा क्योंकि हमने एक बेसिक सोशल नेटवर्क बनाया है। भागवत ने एक बड़ा […]

You May Like