भौंरा की सड़कों पर दुर्घटना रोकने पंचायत का निर्णय आवारा मवेशियों पर लगेगा जुर्माना

बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल जिले से गुजरने वाले भोपाल–नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और भौंरा नगर की सड़कों पर लंबे समय से आवारा मवेशियों के विचरण से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए, अब ग्राम पंचायत भौंरा सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। सरपंच मीरा धुर्वे ने बताया कि कई बार मुनादी और अपील के बावजूद पशुपालक मवेशियों को बांधकर रखने में लापरवाह बने हुए हैं, जिससे सड़क सुरक्षा लगातार खतरे में पड़ रही है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर अब पंचायत सड़क पर खुले घूमते मवेशियों को गौशाला भेजेगी और जिन पशुपालकों के मवेशी सड़क पर पाए जाएंगे, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। सरपंच ने कहा कि यह कदम दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।

Next Post

लैंड पुलिंग: आदेश गोलमोल, पहले की तरह हो सिंहस्थ, UDA और टाउन कंट्री प्लानिंग का दखल खत्म हो: किसान संघ

Thu Nov 20 , 2025
भोपाल।भारतीय किसान संघ ने मध्यप्रदेश सरकार को लिखित पत्र देकर कहा है कि उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में लैंड पुलिंग एक्ट समाप्त हो और इसके लिए संघ को मध्यप्रदेश सरकार का जारी गोलमाल आदेश स्वीकार नहीं है। राज्य सरकार के नगरीय विकास व आवास विभाग के द्वारा जारी आदेश पर […]

You May Like