शिवपुरी: करैरा स्थित जय माॅ बगीचा वाली मैया के धाम पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत कथा वाचन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक चित्रलेखा द्वारा किया गया।नगर मे जय माॅ बगीचा वाली मैया के धाम पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो कृषि उपज मंडी से मंत्र उच्चाचरण एवं पूजन कर डीजे बैंड बाजो एवं बग्गियों के साथ प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो नई तहसील, पुलिस लाइन, पुलिस चौकी, बीज भंडार रोड ,नया बस स्टैंड ,पुराना बस स्टैंड, फूटा तालाब, गांधी रोड, पुरानी तहसील एवं चाॅद दरवाजा होते हुए निकाली गई।
मैंया के धाम पर भव्य कलश यात्रा के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कलश यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत एवं फूल बरसा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में हजारों महिला पुरुष एवं बुजुर्गो ने अपना योगदान दिया। कलश यात्रा में लगभग तीन किलोमीटर की यात्रा तय की गई। आज मंगलवार, 18 नवंबर से 24 नवंबर तक दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक चित्रलेखा द्वारा कथा श्रवण कराई जाएगी। 25 नवंबर को गरीब 51 कन्याओं के विवाह जय माॅ बगीचा वाली मैया के धाम से किए जाएंगे पिछले वर्ष धाम मैं 21 गरीब कन्याओं का विवाह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा में हुए थे।
