गला दबाने के बाद ईट से सिर में वार कर हुआ था महिला का कत्ल

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत नरगवां में रविवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालत में खून से सना हुआ मिला था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट और मर्ग जांच के बाद भी हुई विवेचना के बाद खुलासा हुआ कि गला दबाने के बाद ईट से सिर में वार कर महिला का कत्ल कर दिया था। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को हत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अब तक ना तो मृतिका की पहचान हो पाई न हमलावर का पता चल सका है।

पुलिस के मुताबिक रामकृपाल दाहिया 50 वर्ष निवासी ग्राम नरगवां ने बताया कि वह ग्राम कोटवार है। सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे गांव की सीता बाई बताई कि रतन रजक के खेत तरफ शौच करने गई थी रतन रजक के खेत के चिमनी भट्टे में एक महिला का शव पड़ा था। सिर में चोट के निशान हैं। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव एवं एफएसएल अधिकारी डॉक्टर नीता जैन मौके पर पहुंचे थे।वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफएसएल टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जॉच में लिया गया था।
शिनाख्तगी के लिए खंगाल रहे गुमशुदगी रिकॉर्ड
जांच में यह बात सामने आई थी गला दबाने के बाद ईट से सिर में वार कर महिला की हत्या की गई थी । पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन मृतिका कौन है और कहां की रहने वाली है इसका पता नहीं चल सका है पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। साथ ही हर एंगल पर जांच कर रही है। शिनाख्तगी के लिए थानों में दर्ज गुमशुदगी रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।
रेप की शंका पर भी जांच
सुश्री राजेश्वरी कौरव,नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल ने बताया कि महिला की साड़ी से गला दबाने के बाद ईट से हमला कर हत्या की गई थी‌। अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। रेप की भी आशंका है जिसकी जांच चल रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

सोलहवें वित्त आयोग ने राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट

Tue Nov 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) श्री अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता वाले 16वें वित्त आयोग ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इस मौके पर श्री पनगढ़िया के साथ आयोग के सदस्य ऐनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, टी. रबी शंकर और सौम्या कांति घोष तथा आयोग के […]

You May Like