कलेक्टर का आदेश: पटवारियों को सप्ताह में दो दिन हल्का में रहने के निर्देश

सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल ने निर्देश दिए हैं कि सभी हल्का पटवारी सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को अनिवार्य रूप से अपने हल्के में उपस्थित रहें। इस दौरान वे बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, नक्शा तर्मीम, सीएम हेल्पलाइन, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान, ई-केवाईसी आदि कार्यों का निराकरण करेंगे। जिन पटवारियों के पास दो से अधिक हल्कों का प्रभार है, उनके लिए एसडीएम तीसरा दिन निर्धारित करेंगे।

साथ ही पटवारी चौपाल से पूर्व प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।कलेक्टर ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 400 से अधिक आवेदन सुने और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कराया। शेष प्रकरणों के त्वरित निपटारे के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

Next Post

बंगाल में NRC के डर से व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'एनआरसी जिम्मेदार'; CM ममता का BJP पर तीखा हमला

Wed Oct 29 , 2025
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2025: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर स्थित पानीघाटी में अपने आवास पर 57 वर्षीय प्रदीप कर फंदे से लटके हुए मृत पाए गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर मुरलीधर शर्मा ने बताया कि मृतक के पास से एक […]

You May Like