छतरपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा नेचर पार्क

प्रियंका सिंह

छतरपुर। शहर के पास झनझन देवी मंदिर क्षेत्र में लगभग 50 हेक्टेयर भूमि पर विशाल नगर वन (नेचर पार्क) का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने इसके लिए 1.75 करोड़ रुपए की प्रारंभिक स्वीकृति प्रदान की है। यह पार्क जिले का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक परियोजना होगा, जिससे नागरिकों और पर्यटकों को नई सुविधा मिलेगी।

वन विभाग की देखरेख में बनने वाले इस पार्क में रनिंग ट्रैक, योग पार्क, बच्चों के झूले, व्यायामशाला, आरोग्य धाम और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बर्ड सेंचुरी बनाई जाएगी। साथ ही चंदेल कालीन तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे यह धार्मिक एवं प्राकृतिक रूप से आकर्षक स्थान बनेगा।

लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। पार्क को पूरी तरह प्लास्टिक फ्री जोन घोषित किया जाएगा। प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने के लिए जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा।

पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा

यह नेचर पार्क स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का नया स्रोत बनेगा। पर्यटकों के लिए मार्गदर्शन, सुरक्षा और रखरखाव हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। तालाब और मंदिर क्षेत्र को जोड़ती बेहतर सड़कें भी तैयार होंगी।

शिक्षा और जागरूकता का केंद्र

यह पार्क केवल हरियाली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां पेड़ों की जानकारी वाले बोर्ड, प्रकृति अध्ययन क्षेत्र और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए शांत वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए यह प्रकृति सीखने का उत्कृष्ट केंद्र होगा।

 

Next Post

दक्षिणी फिलीपीन में भूकंप के जोरदार झटके

Fri Oct 17 , 2025
मनीला, 17 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिणी फिलीपीन क्षेत्र में सुरीगाओ डेल नोर्टे प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया है कि शुक्रवार सुबह महसूस किये गये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गयी। संस्थान ने कहा कि […]

You May Like