दक्षिणी फिलीपीन में भूकंप के जोरदार झटके

मनीला, 17 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिणी फिलीपीन क्षेत्र में सुरीगाओ डेल नोर्टे प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये।

फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया है कि शुक्रवार सुबह महसूस किये गये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गयी। संस्थान ने कहा कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7:03 बजे महसूस किये गये। इसका केंद्र जनरल लूना नगरपालिका से लगभग 13 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था। संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप आफ्टरशॉक को ट्रिगर करेगा और महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाएगा। मिंडानाओ क्षेत्र और मध्य फिलीपींस के पड़ोसी प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

 

 

Next Post

केरल सरकार ने केआईआईबी के फंड को बजट से बाहर कर एससी-एसटी को दिया धोखा: जोसेफ

Fri Oct 17 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 17 अक्टूबर (वार्ता) केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष एवं विधायक सनी जोसेफ ने कहा है कि राज्य सरकार ने केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के आवंटन को सरकार के बजट से बाहर करके अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के साथ धोखा देने का काम […]

You May Like