ग्वालियर: वीर सावरकर जयंती के अवसर पर दो दिवसीय वीर सावरकर मेला में हिंदू महासभा भवन दौलतगंज से बाल स्केटिंग दौड़ हुई। महिला हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष राधा गुप्ता एवं समाज सेविका वर्षा शर्मा, संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज, स्वागत अध्यक्ष रामबाबू सेन, प्रदीप जायसवाल ने भगवत भगवान दिखाकर स्केटिंग दौड़ को प्रारंभ किया। स्केटिंग कोच पंकज मदन नितिन अग्रवाल अतुल जैन के मार्गदर्शन में पाटनकर चौराहा ऊंट पुल, हाई कोर्ट गिर्राज मंदिर पर दौड़ पहुंची।
मार्ग में भव्य स्वागत किया गया। बच्चों को जलपान करने के बाद स्केटिंग दौड़ घोड़ा चौक सनातन धर्म मंदिर होते हुए फ्लैग मार्च पॉइंट पर पहुंची। बच्चों ने वीर सावरकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सावरकर को नमन किया। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी राम नारायण मिश्रा, हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, युवक हिंदू महासभा के राहुल गुप्ता, रोहित जाटव ने सभी को सावरकर मेडल पहनाकर कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेले के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने की। रामनारायण मिश्र ने कहा कि ग्वालियर के सभी राष्ट्रवादी, क्रांतिकारी, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर प्रतिदिन माल्यार्पण होना चाहिए जिससे राष्ट्रभक्ति का पाठ जन-जन तक पहुंच सकेगा।
