गंगवाल से सरवटे बस स्टैंड तक धार्मिक स्थल और अतिक्रमण सहमति से हटेंगे

इंदौर: शहर के पश्चिम क्षेत्र में गंगवाल से सरवटे बस स्टैंड तक महापौर ने अधूरी पड़ी सड़क का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सड़क में बाधक अतिक्रमण और धार्मिक स्थलों की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय रहवासियों और धार्मिक संगठनों से चर्चा कर आपसी सहमति से बाधक हटाने के निर्देश दिए.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज सुबह गंगवाल बस स्टैंड से दौरा शुरू किया.

इसके बाद सिलावटपुरा, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ से सरवटे बस स्टैंड तक सड़क निर्माण और बाधाओं का निरीक्षण किया. उक्त सड़क पर चार प्रमुख धार्मिक स्थल एवं कई अतिक्रमण हैं जो निर्माण में बाधक हैं. महापौर ने आपसी सहमति से धार्मिक स्थलों को स्थानांतरित करने और अतिक्रमण हटाने का कहा है. उन्होंने रहवासियों को बताया कि गंगवाल से सरवटे बस स्टैंड तक सड़क शहर की जीवन रेखा बन ट्रैफिक को सुगम बनाएगी.

Next Post

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का सरगना प्रयागराज से पकड़ाया

Sun Apr 27 , 2025
इंदौर: चैम्पियंस ट्रॉफी के भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के मुख्य संचालक सहित दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच इंदौर ने प्रयागराज उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. गिरोह का सरगना फरारी के दौरान लगातार ठिकाने बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश […]

You May Like