SDM की पहल: 20 स्कूलों को 405 बेंच वितरित

इटारसी। केसला ब्लॉक में एसडीएम टी. प्रतीक राव ने समाजसेवियों के सहयोग से 20 स्कूलों को 405 बेंच वितरित किए। पहले बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते थे, अब टेबल-कुर्सियों पर बैठकर नया इतिहास रचेंगे। सिल्वर मिस्ट रिटेल, राघवेन्द्र सिंह, वेलोसिटी माइनिंग, निपुण गोठी सहित कई समाजसेवियों ने सहयोग दिया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में फर्नीचर की कमी देख यह संकल्प लिया। इस पहल से विद्यार्थियों में आत्मसम्मान और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी, साथ ही सीखने का बेहतर माहौल मिलेगा।

 

Next Post

खिरकिया नप अध्यक्ष पर बढ़ा राजनीतिक घमासान

Fri Aug 8 , 2025
खिरकिया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदरजीत कौर खनूजा और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दस पार्षदों ने विकास कार्य ठप होने की शिकायत कलेक्टर से की, जिससे इस्तीफे की अटकलें तेज हुईं। माना जा रहा है कि यह अध्यक्ष पद से हटाने का दबाव […]

You May Like