महाकाल के गर्भगृह में जबरन घुसा विधायक गोलू शुक्ला का बेटा, कर्मचारी ने टोका तो धमकाया

इंदौर / उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में सोमवार 21 जुलाई को एक बड़ी घटना सामने आई, जिसने श्रद्धालुओं और जनता के बीच आक्रोश पैदा कर दिया। इंदौर-1 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने मंदिर के पवित्र गर्भगृह में जबरन प्रवेश किया। यह घटना उस समय हुई जब सावन के दूसरे सोमवार को भस्म आरती के बाद मंदिर के पट खोले गए थे।

विधायक गोलू शुक्ला भी अपने बेटे के साथ मौजूद थे और इस दौरान उन्होंने समर्थकों के साथ मंदिर में प्रवेश किया।

मंदिर के कर्मचारी आशीष दुबे ने रुद्राक्ष को गर्भगृह में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन रुद्राक्ष ने न केवल उनकी बात अनसुनी की, बल्कि उन्हें धमकी भी दी। यह घटना मंदिर के नियमों का उल्लंघन है, क्योंकि गर्भगृह में केवल पुजारियों और विशेष अनुमति प्राप्त व्यक्तियों का प्रवेश ही होता है। आम श्रद्धालुओं के लिए यह क्षेत्र पूरी तरह प्रतिबंधित है और लंबी कतारों में लगकर वे केवल दर्शन तक सीमित रहते हैं।

रुद्राक्ष और उनके पिता गोलू शुक्ला रविवार रात कांवड़ यात्रा के साथ उज्जैन पहुंचे थे। सोमवार तड़के करीब ढाई बजे भस्म आरती के समय वे मंदिर पहुंचे। मंदिर के गलियारे में प्रवेश करने के बाद, रुद्राक्ष और उनके समर्थकों ने देहरी पार कर गर्भगृह की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। आशीष दुबे ने जब उन्हें रोका, तो दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद रुद्राक्ष और उनके साथ आए अन्य दो लोग गर्भगृह में घुस गए और करीब 5 मिनट तक पूजा-अर्चना की।

यह पहली बार नहीं है जब रुद्राक्ष ने इस तरह की हरकत की हो। चार साल पहले, 2021 में सावन महीने के दौरान भी उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया था और वहां फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उस समय भी इस घटना ने विवाद खड़ा किया था, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। इसके पूर्व अभी हाल ही में देवास चामुंडा माता मंदिर में भी वह देर रात दर्शन करने पहुंचे थे वह पुजारी के साथ मारपीट की थी ।

Next Post

ईडी भूपेश के बेटे चैतन्य को मंगलवार को विशेष कोर्ट में करेगी पेश

Mon Jul 21 , 2025
रायपुर 21 जुलाई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के शराब घोटाले में गिरफ्तार बेटे चैतन्य बघेल को मंगलवार को विशेष कोर्ट में पेश करेगी। समझा जा रहा है कि ईडी रिमांड अवधि बढ़ाने का आग्रह करेगी। इससे पहले ईडी ने […]

You May Like