पांढुरना:नांदनवाडी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मागुरंली में एक 35 वर्षीय युवक का इसी के खेत में मंगलवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से सनसनी फैल गई,सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंच पुलिस अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज जांच में जूट गई है ।नगर मुख्यालय से लगे ग्राम मांगुरली निवासी रविंद्र पिता रामाजी कडबे 35 का मंगलवार की सुबह इसी के पुश्तैनी खेत में शव दिखाई देने की सूचना पर नांदनवाडी पुलिस चौकी प्रभारी आशीष भीमटे तत्काल ही घटनास्थल पहुंचे।
जहां इन्होंने पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पांढुरना नगर जिला मुख्यालय भेज दिया है,उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में युवक की मौत हृदय गति रूक जाने से प्रतित हो रहीं है क्यू की मृतक युवक के शव पर किसी भी तरह के कहीं भी चोट के निशान तक नहीं है,लेकिन उनका मानना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही युवक के मौत का कारण ज्ञात हो पाएगा,फिलहाल पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
