भारतीय कृषि आर्थिक अनुसंधान केंद्र का चैप्टर अब ग्वालियर में भी शुरू

ग्वालियर: कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कृषि विज्ञान केन्द्र में भारतीय कृषि आर्थिक अनुसंधान केंद्र (बीएईआरसी) के चैप्टर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बीएईआरसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एस.के. दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रगतिशील किसानों के साथ परिचर्चा कर उनकी समस्याओं और समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

उद्घाटन संबोधन में डॉ. दुबे ने बीएईआरसी की राष्ट्रीय स्तर पर चल रही गतिविधियों, उद्देश्यों और किसानों के हित में की जा रही पहल पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में आर्थिक सुधार, नीति निर्माण और किसानों की आय वृद्धि के लिए अनुसंधान को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर डॉ. दुबे ने विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. वाय.पी. सिंह को ग्वालियर चैप्टर का संयोजक तथा कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह को सह-संयोजक घोषित किया।

इसके साथ ही उन्होंने 15 सदस्यों की कार्यकारिणी की घोषणा भी की। डॉ. दुबे ने कहा कि बीएईआरसी की अनिवार्य गतिविधियों को स्थानीय स्तर पर शीघ्र आरंभ किया जाएगा, ताकि प्रदेश के किसानों की क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान वैज्ञानिक और आर्थिक दृष्टि से प्रभावी ढंग से किया जा सके। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र का समस्त अधिकारी व कर्मचारी, चैप्टर के सभी सदस्य उपस्थित रहे। किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्य अतिथि के समक्ष रखीं, जिनके समाधान हेतु डॉ. दुबे ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

Next Post

सरकारी अस्पताल में बाहर की दवाएं लिखने पर डॉक्टर को नोटिस

Thu Oct 16 , 2025
दतिया: दतिया के सरकारी अस्पताल में बाहर की दवाएं लिखने पर कड़ा एक्शन हुआ है। यहां पदस्थ डॉ प्रवीण टैगोर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए डॉक्टर से 2 दिन में जबाब मांगा गया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। Facebook […]

You May Like

Play sound